- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के विरोध में उतरे डॉक्टर्स, बोले- ऐसे हालात में कैसे इलाज करें
आरडी गार्डी हॉस्पिटल में शनिवार रात डॉक्टर के साथ मारपीट को लेकर आईएमए व नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारियों व प्राइवेट डॉक्टर्स में आक्रोश है। उन्होंने रविवार को उदयन मार्ग स्थित मंगल परिसर में बैठक कर घटना पर विरोध जताया।
डॉक्टर्स बोले- ऐसे ही हालात रहे तो हम कैसे चिकित्सा सेवाएं दे पाएंगे। हमलावरों पर कड़ा एक्शन होना चाहिए। डॉक्टर्स ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं आगे से हुई तो चिकित्सकीय कार्य बंद करने का निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ेगा। आईएमए के पदाधिकारियों ने इसको लेकर कलेक्टर आशीष सिंह से मोबाइल पर भी चर्चा की।
कलेक्टर ने पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया है, साथ ही शाम 6 बजे आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में सभी से चर्चा करने की बात भी कही। करीब दो घंटे चली बैठक में करीब 55 डॉक्टर्स ने सुरक्षा का मुद्दा उठाया। शाम को अस्पताल प्रभारी अपर कलेक्टर एसएस रावत ने भी अस्पताल स्टाफ और अिधकारियों के साथ बैठक की।