- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
सीवरेज के धीमे काम पर आयुक्त नाराज, क्षेत्र वार समय सीमा तय की
गढ़कालिका, पिपलीनाका, भैरवगढ़, आगर रोड, रेलवे स्टेशन, देवासगेट, माधव नगर, नीलगंगा क्षेत्र में चल रहे भूमिगत सीवरेज काम का जायजा लेने निगम आयुक्त पहुंचे। उन्होंने टाटा की टीम के साथ निरीक्षण किया। टाटा कंपनी के सीवरेज काम की धीमी गति पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने कंपनी के अफसरों से कहा अब भी आपका काम धीमा चल रहा है। जिससे रहवासी परेशान हो रहे हैं। साथ ही आवागमन भी अवरूद्ध हो रहा है। अपने कार्यो में तेजी लाएं। खोदी गई सड़कों की मरम्मत करवाएं। क्षेत्रवार लक्ष्य तय कर उसके अनुसार काम पूरा करवाएं।
किसे, कब तक काम पूरा करने का लक्ष्य
- टाटा को गढ़कालिका में पाइप डालने के दौरान क्षतिग्रस्त डिस्ट्रीब्यूशन लाइन का सही फिक्स बेरिकेट्स के लिए 12 नवंबर तक समय दिया है।
- पिपलीनाका में जीएसबी मटेरियल की क्वालिटी ठीक न होने से परीक्षण करने के निर्देश दिए। काम 6 नवंबर तक पूरा करना होगा।
- कोयला फाटक क्षेत्र में मेनहोल का काम और रोड रेस्टोरेशन का काम बंद पाया गया। 24 अक्टूबर तक काम पूरा करने पर जोर दिया।
- रेल्वे स्टेशन के सामने पाइप लाइन का काम किया जा रहा है यहां सड़क सुधारने के लिए 15 नवंबर तक का समय दिया है।
- माधव नगर स्टेशन के सामने लाइन का काम किया है। यहां सड़क सुधारने, कनेक्शन, चैंबर का काम 22 अक्टूबर तक पूरा करवाना होगा।