- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
इनके लिए कोरोना नहीं…मौन धरने में आधे कांग्रेसी बगैर मास्क के आए नजर
प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों और हाथरस में हुई घटना के विरोध में शहर व जिला कांग्रेस द्वारा मंगलवार को क्षीरसागर स्थित बालोद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे मौन धरना दिया गया। उन्होंने धरना दिया और हाथरस की छात्रा को श्रद्धांजलि दी। मौन धरने में नेताओं ने कोरोना के प्रोटोकाॅल का पालन नहीं किया। आधे कांग्रेसी नेता मास्क नहीं लगाए हुए थे। उनके बीच में सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं थी। नेता और कार्यकर्ता एक-दूसरे के पास में बैठे रहे। कुछ नेताओं ने जरूर मास्क लगा रखे थे तो कुछ ने मास्क गले में लटका रखा था।