- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
डेरों पर दबिश और हाईवे पर गश्त के बाद भी ट्रक कटिंग, एलईडी के 6 बॉक्स चोरी
नेशनल हाईवे से कंजर गिरोह का आतंक खत्म करने लिए पुलिस की सख्ती होने के बाद भी ट्रक कटिंग हो रही है। बुधवार-गुरुवार रात आला पुलिस अधिकारियों की गश्त के बाद भी बदमाशों ने बायपास क्षेत्र में ट्रक कटिंग कर उसमें रखी 6 एलईडी चुरा ली। ड्राइवर ने इसकी सूचना डायल 100 को भी दी लेकिन पुलिस को न तो बदमाश मिले और न ही कटा हुआ माल। ड्राइवर भी रात डेढ़ बजे तक परेशान होकर मक्सी थाने चला गया।
जानकारी के अनुसार इंदौर से ग्वालियर जा रहे ट्रक के ड्राइवर दिनेश पाल ने बताया कि मक्सी टोल प्लाजा तक उसकी गाड़ी सुरक्षित थी। लेकिन इसके बाद सनकोटा स्थित पेट्रोल पंप के बाद बाइक सवार कुछ लोग साइड ग्लास में दिखे थे, जैसे ही वह घाट क्षेत्र में पहुंचा उसे महसूस हुआ कि गाड़ी में कुछ गड़बड़ है। टुकराना जोड़ पर एक ढाबे पर रुक कर देखा तो ट्रक के पिछले हिस्से की तिरपाल कटी हुई थी। जांच करने पर पता चला कि 6 एलईडी के बाक्स नहीं थे। ड्राइवर ने डायल 100 को सूचना दी तो उसने मक्सी थाने भेज दिया
ट्रक ड्राइवर दिनेश पाल ने बताया कि गाड़ी कटने के बाद जब उसे टुकराना जोड़ पर डायल 100 दिखी तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। डायल 100 पर तैनात आरक्षक ने जानकारी लेते हुए मुझे मक्सी थाने जाने का कह दिया। खास बात यह सामने आई कि वारदात के आधे घंटे के अंदर ही पुलिस को इसकी सूचना लग गई थी। लेकिन हाईवे सहित शहरी क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिस के अन्य जवानों और अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
दबिश में घायल हुए मक्सी टीआई
कंजर गिरोह की वारदातों से पुलिस भी अब तंग आ गई है। पिछले दिनों रूलकी डेरे क्षेत्र में पुलिस ने दबिश दे तीन बाइक जब्त की थी। इसी कार्रवाई के दौरान मक्सी टीआई आरपीएस राघव के घायल होने का मामला भी सामने आया। दबिश में शामिल कुछ पुलिसकर्मियों ने बताया कि डेरे के पहले ही जंगल क्षेत्र में यह घटना हुई। एसपी पंकज श्रीवास्तव के अनुसार इसकी सूचना उन्हें भी मिली है।