- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
उज्जैन:महिला ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली
उज्जैन। नानाखेड़ा अंबेडकर कालोनी में रहने वाली महिला ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। सपना पति गोलू परमार 25 वर्ष निवासी अंबेडकर कालोनी नानाखेड़ा ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।
उसका मायका पीपलरांवा में है। सपना के भाई संदीप ने बताया कि सपना को पिपलरांवा में पानी पताशी का ठेला लगाने वाला जितेन्द्र नाम का युवक मोबाइल पर परेशान करता था। करीब 6 माह से सपना मानसिक रूप से परेशान थी संभवत: इसी कारण उसने आत्महत्या की। सपना के पति गोलू ने बताया कि दो दिनों पहले जितेन्द्र का फोन सपना के मोबाइल पर आया। गोलू ने उसी नंबर पर फोन लगाकर जितेन्द्र से बात की और सपना से पूछा तो उसने अपनी परेशानी बताई थी। सपना के दो बच्चे हैं और पति प्रायवेट कंपनी में नौकरी करता है। नानाखेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।