- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
ADM एवं नगर निगम की टीम ने डॉक्टरों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्र का किया दौरा
उज्जैन। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर आज देर रात एडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी डॉक्टर एवं नगर निगम की के अधिकारियो के दल के साथ 5 टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर रेन बसेरों का निरीक्षण कर वहां ठहरे हुए व्यक्तियों के साथ ही फुटपाथ पर रात्रि विश्राम कर रहे लोगों से बातचीत की ।
आवश्यकतानुसार उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया ।एडीएम की टीम द्वारा जिला हॉस्पिटल के बाहर फुटपाथ के किनारे सो रहे मजदूरों एवं बेघर लोगों की जांच की ।
उन्होंने उज्जैन के बाहर के व्यक्तियों को रेन बसेरे में शिफ्ट किया।उज्जैन के निवासी व्यक्तियों को उनके घर रवाना किया । कुछ व्यक्ति नशे में मिले उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है ।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस रात्रि में संदिग्ध रूप से डीनेचरड स्पिरिट के सेवन से अब तक 14 लोगों की मृत्यु हो चुकी है ।