- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
उज्जैन-फतेहाबाद ट्रेक पर 15 दिसंबर से दौड़ सकती है ट्रेन
उज्जैन-फतेहाबाद गेज परिवर्तन का काम नबंवर अंत तक पूरा हो जाएगा। संभवत: 15 दिसंबर तक इस ट्रेक पर ट्रेनें दौड़ सकती है। यह बात सांसद अनिल फिरोजिया ने कही।उन्होंने बताया रेलवे कमिश्नर सेफ्टी (सीआरएस) नबंवर में इस ट्रेक का निरीक्षण करने वाले हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी मिल जाएगी। 250 करोड़ से उज्जैन-फतेहाबाद के बीच 23 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग का गेज परिवर्तन किया जा रहा है। अप्रैल तक इस काम को खत्म करने की समय सीमा है। कोरोना संकट के चलते काम की गति धीमी हो गई थी, लेकिन फिर से काम तेजी से होने लगा है। 18 गांव के लोगों को इस ट्रेक के चालू होने से फायदा मिलने वाला है।
देवास-उज्जैन-इंदौर का दोहरीकरण:
उज्जैन-इंदौर और देवास के बीच रेल पटरी का दोहरीकरण भी दिसंबर तक किया जाना है। उज्जैन-कड़छा खंड (17.68 किमी) को फंड मिलने पर 2020 तक पूरा करना है। जबकि उज्जैन इंदौर प्रोजेक्ट को पूरा करना लक्ष्य 2023 तक करने का टारगेट दिया है।
उज्जैन स्टेशन की नई बिल्डिंग :
उज्जैन रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का काम चल रहा है। वहीं उज्जैन, इंदौर, रतलाम के बीच त्योहर को देखते हुए बंद हुई टे्रनें जल्द चलवाई जाएगी ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।