- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
उज्जैन:नागपुर की महिला का गलती से Miss Call आया, युवक को हुआ प्यार
उज्जैन।नागपुर में रहने वाली विधवा महिला के मिसकॉल पर बाढ़ कुम्मेद के तलाकशुदा युवक ने रिटर्न कॉल किया और दोनों के बीच ऐसी बातचीत हुई कि मामला प्यार में बदल गया। 15 दिन पहले दोनों ने शादी भी कर ली लेकिन भाषा समझने में परेशानी के कारण विवाद हुआ और मामला महाकाल थाने पहुंच गया।
एसआई गोपाल सिंह राठौर ने बताया कि नागपुर में रहने वाली (31 वर्षीय) महिला ने गलती से बाढ़कुम्मेद के युवक को मोबाइल पर मिसकॉल कर दिया। युवक ने रिटर्न फोन लगाया और महिला से बातचीत शुरू की। कुछ महीनों तक चली बातचीत प्यार में बदल गयी। दोनों ने शादी का निर्णय किया और 15 दिन पहले दोनों ने शादी भी कर ली। नागपुर से शादी होकर आई विधवा महिला मराठी भाषा बोलती थी, हिंदी बोलने व समझने में परेशानी थी तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
एसआई राठौर ने बताया कि सोमवार को दोनों महाकाल मंदिर दर्शन के बाद हरसिद्धी मंदिर पहुंचे जहां उनमें विवाद हुआ। युवक ने महिला के साथ मारपीट कर दी तो भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों को लगा कि मामला छेड़छाड़ का है तो पुलिस को सूचना दी। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई। जिसके बाद महिला और युवक के बयान दर्ज कर महिला के परिजनों को सूचना दी और उसे वनस्टेप सेंटर भिजवाया।
मां व भाई आ रहे लेने
एसआई राठौर ने बताया कि विधवा महिला को हिंदी समझने में परेशानी थी। इस कारण मराठी भाषा समझने वाले व्यक्ति को बुलवाकर काउंसिलिंग कराई गई और उसका पता पूछकर परिजनों को सूचना दी। महिला की मां व भाई उसे लेने उज्जैन आ रहे हैं।