- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन:पिता ने नाबालिग बेटी का 4 लाख में कर दिया सौदा
नीलगंगा पुलिस ने पिता और दो महिलाओं सहित पति के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण, सभी गिरफ्तार
उज्जैन।प्रकाश नगर में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का उसी के पिता ने 4 लाख में उदयपुर के व्यक्ति से सौदा किया और परिजनों के साथ बेटी को उदयपुर के गांव में ले जाकर मंदिर में विवाह कर दिया। बेटी ने विरोध किया लेकिन पिता ने कुछ दिन बाद दूसरी शादी कर देने का आश्वासन दिया। किशोरी बहाने से घर लौट आई और कल चाइल्ड लाइन पहुंचकर आपबीती सुनाने के बाद नीलगंगा थाने में पिता और दो महिलाओं सहित पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि प्रकाश नगर हनुमान मंदिर के पास रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को उसके पिता व अन्य परिजन बहाने से उदयपुर के खैरवाड़ा गांव ले गये। दिनांक 24.11.2020 को गांव में स्थित शिव मंदिर में संजय कलाल से शादी कराने लगे। किशोरी ने इसका विरोध किया तो पिता ने कहा कि मैंने लड़के से 4 लाख रुपये लिये हैं। शादी तो करना पड़ेगी। कुछ दिन बाद दूसरी जगह शादी करा दूंगा। परिजन किशोरी की शादी के बाद उसे संजय कलाल के पास छोड़कर उज्जैन आ गये।
उधर संजय कलाल ने किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाये। विरोध करने पर संजय ने कहा कि तेरे बाप को 4 लाख रुपये दिये हैं। कुछ दिनों तक किशोरी संजय के कब्जे में रही और 8 दिसंबर को बहन की शादी का बहाना बनाकर संजय के साथ उज्जैन मायके आई। यहां संजय उसे छोड़कर चला गया। 12 दिसंबर को वह किशोरी को वापस लेने आने वाला था। किशोरी ने घर वालों के सामने नाना के घर जाने का बहाना बनाया और अपनी परिचित आंटी के घर चली गई जिन्हें आपबीती सुनाई और चाइल्ड लाइन फोन किया।
अधिकारी ही पहुंचे थाने लेकर
किशोरी चाइल्ड लाइन के अधिकारी दीपाली व जितेश दुबे के साथ नीलगंगा थाने पहुंची। उसने अपने पिता मदन सहित दो आंटी संगीता व खुश्बू की शिकायत करते हुए आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।