- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
नागदा-इंदौर-उज्जैन के बीच पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू
उज्जैन। लॉकडाऊन के बाद पहली बार आसपास के शहरों के लिये रेलवे द्वारा पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू की गई है जिसके अंतर्गत नागदा, इंदौर व उज्जैन के बीच ट्रेनों का आवागमन होगा। स्टेशन प्रबंधक ने चर्चा में बताया कि गाड़ी संख्या 09507 इंदौर-उज्जैन पैसेंजर रात 8.05 बजे उज्जैन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09554 उज्जैन-नागदा पैसेंजर रात 8.40 पर जाएगी और गाड़ी संख्या 09553 रात 1.05 पर नागदा से उज्जैन आएगी। अगले दिन गाड़ी संख्या 09518 सुबह 7 बजे नागदा के लिये रवाना होगी, जबकि उज्जैन से इंदौर के लिये पैसेंजर ट्रेन का संचालन 3 मार्च से प्रारंभ होगा।
फतेहाबाद के लिये नहीं आई सूचना- उज्जैन से व्हाया फतेहाबाद होते हुए इंदौर को जाने वाली मालगाड़ी अथवा पैसेंजर ट्रेन के संबंध में उज्जैन स्टेशन अधिकारियों के पास कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं पहुंचा है।