- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
उज्जैन के युवक की बडऩगर में दुर्घटना में संदिग्ध मौत…
परिजनों ने व्यापारी पर लगाये आरोप, कहा मामला एक करोड़ के लेन-देन का
उज्जैन। केसरबाग कालोनी में रहने वाले युवक की बीती रात बडऩगर के नयापुरा क्षेत्र में मोटर सायकल भिड़ंत के बाद मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बडऩगर के एक व्यापारी पर एक करोड़ के लेनदेन में हत्या के आरोप लगाये हैं। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। आशीष पिता भंवरलाल माली 26 वर्ष निवासी केसरबाग कालोनी बीती रात बाइक से बडऩगर गया था।
रात करीब 11 बजे नयापुरा क्षेत्र में मोटर सायकलों की भिड़ंत हो गई जिसमें आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आशीष की मृत्यु हो गई। उसके साले राजू व अन्य परिजनों ने बताया कि आशीष मूलत: बडऩगर का रहने वाला था। उसने कुछ समय पहले एक करोड़ से अधिक रुपये में 26 बीघा जमीन बेची थी व रुपये बडऩगर के व्यापारी को ब्याज पर दिये थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसी व्यापारी से रुपये लेने आशीष बडऩगर गया था और व्यापारी ने ही उसकी हत्या करवाई। आशीष के परिजनों के मुताबिक उसके बड़े भाई निलेश माली की भी 6-7 वर्ष पहले दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है।