- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
नदी में धमाके की जांच शुरू:उज्जैन में त्रिवेणी घाट पर शिप्रा नदी में हुए धमाके की जांच करने पहुंची GSI की टीम
उज्जैन के इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी घाट पर शिप्रा नदी में पिछले कुछ दिनों में हुए धमाकों की जांच शुरू हो गई है। भाेपाल से जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की तीन सदस्यीय टीम सोमवार सुबह मौके पर पहुंच गई। टीम पानी में हुए धमाकों की जांच करने में जुटी है। टीम में जियोलॉजिस्ट, सीनियर केमिस्ट और केमिस्ट शामिल हैं। टीम ने पानी में सैंपल इकट्ठे किए हैं।
गौरतलब है कि शिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट स्थित बने स्टॉपडैम के पास बीते 26 फरवरी को पानी से धमाके की आवाज आई थी। साथ ही धुंआ भी निकलता दिखाई दिया था। यह इलाका गोठड़ा गांव में आता है। ग्रामीणों ने धमाकों और धुंए का वीडियो भी बनाया था। कलेक्टर आशीष सिंह ने GSI को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की थी। बताते चलें कि इसी घाट पर शनिश्चरी अमावस्या को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होती है। इस साल 13 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या है। इस भू-गर्भीय घटना को लेकर आसपास के ग्रामीणों में जिज्ञासा बनी है।
तलहटी की गाद और पानी के सैंपल लिए हैं, जांच के बाद निष्कर्ष निकलेगा
टीम में शामिल जियोलॉजिस्ट अरुण कुमार ने बताया कि घटनास्थल से तलहटी की गाद और पानी के सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपल्स की भोपाल स्थित अत्याधुनिक प्रयोगशाला में परीक्षण किया जाएगा। उसके बाद ही कोई निष्कर्ष निकलेगा। उन्होंने बताया कि 5 मार्च को उज्जैन की पीएचई डिपार्टमेंट ने पानी के जो सैंपल लिए थे, उसकी जांच में कुछ भी अप्रत्याशित केमिकल नहीं मिला है। GSI दो से तीन दिन में अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप देगी। अरुण कुमार ने बताया कि पांच मार्च को पीएचई और आज के पानी के सैंपल की जांच करेंगे।