- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
दहेज के लिए पत्नी पर गर्म दूध फेंका, डेढ़ वर्ष का मासूम झुलसा
झूठी जानकारी देकर विवाह किया और ससुरालजन करने लगे प्रताडि़त
उज्जैन। खेड़ा खजूरिया में रहने वाली नवविवाहिता से दहेज की मांग को लेकर पति ने मारपीट की और उस पर गर्म दूध फेंका महिला तो बच गई लेकिन डेढ़ वर्ष का मासूम बेटा झुलस गया जिसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।कविता पति नागूसिंह राजपूत (20 वर्ष) निवासी खेड़ाखजूरिया से दहेज में दो लाख रुपयों की मांग कर रहा था। कविता ने बताया कि इसी बात को लेकर पति से विवाद हुआ तो नागूसिंह ने मारपीट कर गला दबाया और गर्म दूध की तपेली उस पर उड़ेल दी। वह एक तरफ हटी तो गर्म दूध उसके डेढ़ वर्ष के बेटे वेदांश पर गिरा जिससे उसका चेहरा झुलस गया। कविता ने बताया कि डायल 100 को फोन कर पुलिस बुलाई जिसके बाद वेदांश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। कविता के अनुसार उसका पति शराब पीने का आदी है। शादी के समय उसके परिवारजनों ने कहा था कि 12 बीघा जमीन है, गांव में मकान है, लेकिन सारी बातें झूठी निकलीं। दहेज के लिये पति के अलावा ससुर तेजसिंह व सास भी परेशान करते हैं। उनके खिलाफ राघवी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।