- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
शहर के 178 यात्री कर रहे थे इंदौर-पटना एक्सप्रेस में सफर
इंदौर से पटना जा रही इंदौर-पटना एक्सप्रेस के कानपुर के पास पुखराया में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से शहर में भी हलचल है। दुर्घटना में एसी के जहां सभी कोच दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं, वहीं स्लीपर के एस-१ से एस-६ कोच और दो जनरल कोच भी दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। लोग रेलवे स्टेशन पर आकर जानकारी ले रहे हैं। इस टे्रन में शहर से रिजर्व कोचों में १७८ यात्री सफर कर रहे थे। इसमें सेकंड एसी में ५, थर्ड एसी में १६ और १३२ यात्री स्लीपर कोच में सवार थे। इसके अलावा २२ यात्री वेटिंग तथा जनरल कोच में भी कुछ यात्री सवार थे लेकिन उनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। रेलवे ने शहर के लिए हेल्प लाइन नंबर ०७३४-२५६०९०६ जारी किया है। इस पर लोग परिजनों एवं परिचितों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
ये है ट्रेन का रूट
इंदौर-पटना एक्सप्रेस इंदौर से दोपहर २ बजे रवाना होती है। इसके बाद देवास होकर ३.२० बजे उज्जैन पहुंचती है और ३.४५ पर रवाना होती है। इसके बाद शुजालपुर, भोपाल, बीना, ललितपुर, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जोनपुर, वाराणसी, मुगलसराय, पटना होते हुए राजेंद्रनगर बिहार पहुंचती है।