- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
उज्जैन:किन्नर ने परिचित महिला का दोस्त से दुष्कर्म कराया
पति ने पत्नी और बेटी को छुड़ाकर थाने में किन्नर व उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया
उज्जैन।नीलगंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर में रहने वाले किन्नर ने सीहोर की 22 वर्षीय परिचित महिला को घर बुलाकर दोस्त से दुष्कर्म कराया। वीडियो बनाया और धमकाकर कोर्ट में शादी करा दी। महिला का पति उसे तलाश करते हुए बदमाशों तक पहुंचा। पत्नी व 3 वर्ष की बेटी को चंगुल से छुड़ाने के बाद नीलगंगा थाने पहुंचकर किन्नर व उसके दोस्त के खिलाफ 376 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि ग्राम ढाबला राय इछावर सीहोर में रहने वाली 22 वर्षीय महिला 3 वर्षीय बेटी के साथ बस से 27 फरवरी को मायके इंदौर जा रही थी। तभी परिचित किन्नर उमा उर्फ ओम निवासी संजय नगर का मोबाइल पर फोन आया। उसने महिला को अपने घर बुलाया। यहां पहले से किन्नर का दोस्त अखिलेश सोलंकी निवासी गोयला बुजुर्ग उन्हेल मौजूद था। सभी ने खाना खाया। खाने में किन्नर ने महिला को नशीला पदार्थ दे दिया।
महिला के साथ अखिलेश सोलंकी ने दुष्कर्म किया जिसका वीडियो किन्नर ने बनाया। सुबह महिला नींद से जागी तो उसने किन्नर से विवाद किया। इस दौरान किन्नर उमा ने मोबाइल में वीडियो दिखाया और महिला को धमकी दी कि किसी को बताया या भागने की कोशिश की तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसके बाद उमा और अखिलेश ने महिला को कोर्ट ले जाकर जबरन शादी की। अखिलेश महिला को अपने गांव ले गया वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
पति और जीजा ढूंढते हुए पहुंचे
महिला अपने पति को मायके जाने का कहकर बेटी के साथ घर से निकली थी, लेकिन मायके नहीं पहुंची। इस पर महिला का पति और जीजा उसे तलाश करते हुए 7 मार्च को उज्जैन आये। उन्हें महिला व बच्ची की जानकारी मिली तो बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया और बीती रात नीलगंगा थाने पहुंचकर उमा और अखिलेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।