- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
होली तो खेलेंगे..!:काेरोना से बचाव के लिए मेडिकल स्टूडेंट्स ने उज्जैन में PPE किट पहनकर खेली होली, उड़ाया रंग गुलाल
सोमवार को देशभर में होली पर्व की धूम रही। कोरोना संक्रमण के बाद भी लोगों ने होली का पर्व धूमधाम से मनाया। सड़कों पर नहीं निकल पाए तो मोहल्ले में ही एक-दूसरे को जमकर रंग-गुलाल से सराबोर किया। उज्जैन में जगह-जगह होली पर लोग एक-दूसरे को रंगते नजर आए। हालांकि टावर चौराहे पर एक अचंभित करने वाला नजारा देखने को मिला। यहां पर कुछ लोग पीपीई किट पहनकर पहुंचे और जमकर गुलाल उड़ाया। उनका कहना था कि वे उज्जैन के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए जागरूक कर रहे थे। इसी कारण उन्होंने पीपीई किट पहनकर होली मनाई। उन्होंने संदेश दिया- बिना मास्क के कोरोना से बचाव नहीं… बता दें कि 24 घंटे के भीतर उज्जैन में 72 नए मरीज मिले हैं। वहीं, अब तक का कुल आंकड़ा 6173 तक पंहुच गया है।
पीपीई किट की होली खेलते देख लोग हुए अचंभित
प्रशासन ने होली को लेकर गाइडलाइन जारी की थी कि शहर में किसी प्रकार के सामूहिक आयोजन नहीं होंगे, ना ही कोई बिना कारण घर से बाहर निकलेगा। इस बार लोग अपने परिवार के साथ होली का आनंद उठाएं। हालांकि इस बीच फ्रीगंज क्षेत्र में टावर चौराहे पर कुछ अचंभित करने वाला नजारा दिखाई दिया। यहां पर मेडिकल के कुछ छात्र पहुंचे और सड़क किनारे मौजूद एक दुकान से रंग और गुलाल खरीदा। इसके बाद उन्होंने किट में ही रंग उड़ाना शुरू कर दिया। काफी देर तक यहां होली खेलने के बाद वे रवाना हो गए।
पीपीई किट पहनकर संदेश देने की कोशिश
पीपीई किट पहनकर होली खेलने वालों का कहना था कि वे किट पहनकर यह संदेश देना चाह रहे थे कि लोग होली का पर्व मनाएं, लेकिन कोरोना से बचाव जरूर करें। मास्क जरूर पहनें… सोशल डिस्टेंसिंग रखें। बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकले। हम सभी मेडिकल के छात्र हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए हमने पीपीई किट पहना था। हमारा यहीं संदेश है कि कोराेना से बचना है तो मास्क पहनना जरूरी है।