- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
द ग्रैंड माचल रिसोर्ट एंड क्लब सील:कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर द माचल में लटका ताला
काेराेना गाइडलाइन का मखाैल उड़ाने वाले द ग्रैंड माचल रिसोर्ट एंड क्लब को सील कर दिया गया है। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर रात में तहसीलदार और बेटमा टीआई मौके पर पहुंचे तो यहां 500 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जो जायकों का लुफ्त उठा रहे थे। टीम को देख यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग परिवार को लेकर यहां-वहां भागने लगे। टीम ने सभी को बाहर निकाला और होटल के मेन गेट पर ताला लगा दिया। प्रशासन अब संचालक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाने की बात कह रहा है।
टीआई संजय शर्मा ने बताया कि बेटमा क्षेत्र के माचल गांव में बने द ग्रैंड माचल होटल पिकनिक स्पाट और गेम जोन पर सोमवार को तहसीलदार बजरंग बहादुर के साथ हमारी टीम ने दबिश दी थी। यहां पर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए सैकड़ों लोगों को एकत्रित किया गया था। यहां 500 से ज्यादा लोग बैठकर खाना खा रहे थे। कुछ लोग अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। यहां पर ना सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया था और ना ही मास्क का। पूरे परिसर में गाइडलाइन का मखौल उड़ाते हुए लोग यहां वहां जमा हुए थे। टीम को देख लोग उठकर भागने लगे। इस पर टीम ने लोगों को आधे घंटे का समय दिया और फिर सभी को बाहर निकालकर होटल को सील कर दिया।
तहसीलदार बजरंग बहादुर ने बताया कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली थी कि द ग्रैंड माचल में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करते हुए सैकड़ों लोगों को खाना परोसा जा रहा है। इस पर हमारी टीम यहां पहुंची तो 500 से ज्यादा लोग यहां पाए गए। यहां पर कोराेना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। काेरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कोई इंतजाम भी नहीं यहां नजर नहीं आए। गाइडलाइन का पालन नहीं होने पर होटल को सील कर दिया गया है।