- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
कड़े फैसलों की बारी:इंदौर, उज्जैन में शनिवार को भी लॉकडाउन संभव, इलाज खर्च पर लगाम कसेंगे
निजी अस्पतालों की मनमानी फीस वसूली पर सरकार लगाम लगा सकती है। मंगलवार को सीटी स्कैन का शुल्क 3000 रुपए तक तय किया गया है। ‘स्वास्थ्य आग्रह’ पर 24 घंटे के लिए बैठे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिए हैं इंदौर-भोपाल सहित जिन शहरों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, वहां आपदा प्रबंधन समूह शनिवार-रविवार दो दिन लॉकडाउन लगा सकता है।
स्वास्थ्य आग्रह के दौरान मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक, लोगों से सुझाव और कोरोना की समीक्षा के साथ तमाम कार्य किए। मंच पर मुख्यमंत्री ने 11 फाइलें भी साइन कीं, जो कुछ विभागों में तबादलों से जुड़ी थी। इसके साथ कैबिनेट के दौरान मंत्रियों को जिलों की जवाबदारी देने वाली फाइल भी थी। मंत्री अब कोरोना की समीक्षा करेंगे। सीएम ने कहा कि निजी अस्पतालों में रोगियों के लिए व्यवस्था जाएगी।
वेंटिलेटर के उपयोग और पैथोलॉजिकल जांच की दरें भी निर्धारित होंगी। बाकी दरें भी तय होंगी। लॉकडाउन को लेकर सीएम ने कहा कि जिला स्तर पर यदि रविवार के साथ शनिवार का लॉकडाउन रखने की आवश्यकता हो, तो इस संबंध में आपदा प्रबंधन समूह जिला स्तर पर निर्णय ले सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में राज्य के बाहर से आ रहे व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यकता होने पर उन्हें आइसोलेशन में रखने की व्यवस्था की जाए। केंद्र से इसी सप्ताह 350 वेंटिलेटर मिल जाएंगे।
जिला अस्पतालों के आधे बेड रिजर्व
प्रदेश के जिला अस्पतालों में आधे बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। जिला अस्पतालों में 20 बेड का आईसीयू भी बनाने को कहा गया है।