- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
ज्यादा किराया लेने पर पहली बार एंबुलैंस जब्त:मंदसौर में कार्रवाई; रतलाम जाने के लिए 2500 रुपए किराया तय
कोरोना काल में हर जगह से एंबुलेंस मालिक मरीज के परिवार वालों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। शिकायतों के बाद प्रशासन ने किराया भी तय कर दिया लेकिन फिर भी मनमानी का दौर चालू है। ऐसे में मंदसौर प्रशासन ने एक एंबुलेंस जब्त कर ली। मंदसौर से रतलाम जाने का किराया 2500 रुपए की बजाय 4500 रुपए लिया जा रहा था। पुलिस ने यह एंबुलेंस जब्त कर ली।
प्रशासन के एंबुलेंस के संबंध में जारी आदेश की धारा 144 की अवहेलना करने पर एंबुलेंस वाहन क्रमांक MP44LA0816 जब्त किया गया है। एंबुलेंस को जब्त कर थाना यातायात पर कार्रवाई के लिए खड़ा करवाया गया है।
एंबुलेंस मालिक का नाम प्रकाश ग्वाला है। एम्बुलेंस को महेश मराठा नाम का ड्राइवर चला रहा था। प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश अनुसार रतलाम का चार्ज 2500 रुपए निर्धारित किया गया है। लेकिन एंबुलेंस द्वारा मरीज को 4500 रुपए में रतलाम ले जाया जा रहा था। एम्बुलेंस के ड्राइवर द्वारा बताया गया कि लकी नाम का जिला अस्पताल में ही कार्यरत एक सफाई कर्मचारी अवैध ढंग से एंबुलेंस उपलब्ध करवाने को कहा करता था। इस मामले में भी जांच की जा रही है