- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
प्रेमी की शादी पक्की होने का मैसेज पढ़ नाराज प्रेमिका ने पीया फिनाइल
परिजनों ने नागदा पहुंचाया तो वहां भी पहुंच गया प्रेमी
उज्जैन। सोलह सागर के सामने इंदिरा नगर में रहने वाली युवती को प्रेमजाल में फंसाकर मंगल नगर में रहने वाले युवक ने तीन वर्षों तक दुष्कर्म किया। युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया था लेकिन दो दिनों पहले युवक ने मोबाइल से युवती को शादी पक्की होने का मैसेज किया। इससे नाराज होकर युवती ने फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवती ने पुलिस व तहसीलदार को बयान दिये जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 376, 366 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
सोलह सागर के सामने इंदिरा नगर में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में उसकी अभिषेक चौहान पिता कैलाश चौहान 22 वर्ष निवासी मंगल नगर के साथ दोस्ती हुई थी। इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने नागदा में रहने वाली दादी के घर भेज दिया। इस समय युवती 10 वीं कक्षा में पढ़ती थी और अभिषेक से फोन पर संपर्क में थी। अभिषेक नागदा में युवती से मिलने जाने लगा और उसे उज्जैन लाकर बेगमबाग क्षेत्र स्थित मकान में ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म भी किया। युवती जब 12 वीं कक्षा में आई तो वापस अपने माता पिता के घर लौट आई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। लॉकडाऊन के 15 दिन पहले अभिषेक चौहान युवती को बालाजी होटल में ले गया जहां भी दुष्कर्म किया। 1 जून को अभिषेक ने मोबाइल पर युवती को मैसेज किया कि मेरी शादी पक्की हो गई है अब तुमसे शादी नहीं कर सकता।
अस्पताल पहुंची पुलिस तो खुली पोल
युवती ने मैसेज पढऩे के बाद फिनायल पी लिया। हालत बिगडऩे पर उसकी मां व दादी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिमनगंज मंडी पुलिस और तहसीलदार बयान लेने पहुंचे जिसमें युवती ने अभिषेक चौहान द्वारा विगत 3 वर्षों से किये गये दुष्कर्म की जानकारी पुलिस को दी। चिमनगंज पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज करने के बाद आगे की जांच महाकाल थाना पुलिस को सौंपी है।