- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पेट्रोल पम्प लूटने से पहले 5 बदमाश हथियार सहित पकड़ाये
उज्जैन। चिमनगंज मंडी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आगर रोड़ स्थित चौपाल सागर के पीछे खेत में दबिश देकर पांच बदमाशों को पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तलवार, धारिया, चाकू सहित अन्य हथियार बरामद किये हैं।पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चौपाल सागर के पीछे खेत में दबिश देकर अयान पिता मो. हनीफ निवासी यादव नगर, सोहेल पिता राजू खान निवासी पंवासा मल्टी, फैजान उर्फ सोनू पिता अब्दुल रशीद निवासी चंद्रनगर, सोहेब अख्तर पिता मो. शेरू निवासी टंकी चौक, अज्जू उर्फ इरशाद पिता इसरार निवासी चंद्रनगर को पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उक्त बदमाश आगर रोड़ स्थित पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे। इनके पास से चाकू, गुप्ती, धारिया, तलवार बरामद हुए हैं। पकड़ाये बदमाशों में फैजान, अज्जू और सोहेल के थाने में मारपीट आदि के रिकार्ड भी मिले हैं।