टीके का असर:31 मई तक 135 दिन में 3.11 लाख डोज लगे, जून के 7 दिन में 2 लाख से अधिक लगा दिए

टीके ज्यादा लगने लगे तो कोरोना के मरीज घटने के साथ ही मौत भी थमने लगी है। शुरुआती सुस्ती के बाद टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक स्लॉट के लिए परेशान हो रहे लोगों को भी अब राहत मिल रही है। सोमवार को ही कई स्लॉट खाली थे। आंकड़े बताते हैं कि जिले में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी। पहले दिन 337 लोगों को टीका लगा था। तब से 31 मई तक के 135 दिनों में जिले में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, 18 प्लस व 45 से अधिक उम्र के चारों श्रेणी के कुल 2 लाख 76 हजार 95 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगा था। जबकि 35 हजार 98 लोगों काे वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके थे। पहला व दूसरा, मिलाकर 3 लाख 11 हजार 184 डोज लगाए जा चुके थे। 7 नए संक्रमित मिले, 24 डिस्चार्ज : यह अच्छी बात है कि अनलॉक में भी लगातार कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है। सोमवार को आए 2246 सैंपलों की जांच में से केवल 7 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। इस दिन स्वस्थ होने पर 24 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। इस तरह जिले में एक्टिव मरीज 131 रह गए।

7 दिन में दो गुना से ज्यादा हो गया दोनों डोज लगवाने वालों का आंकड़ा

एक जून से शुरू हुए अनलॉक में वैक्सीनेशन तेजी से होने लगा तो इसका असर भी कोरोना नियंत्रण के रूप में देखने को मिल रहा है।

  • जून के सात दिनों में ही 1 लाख 68 हजार 716 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया। जबकि इस अवधि में 38 हजार 103 लोगों को दूसरा डोज भी लगाया।
  • यह आंकड़ा 135 दिन में दोनों डोज लगवाने वाले 35 हजार 89 से ज्यादा ज्यादा था। इस तरह इन सात दिनों में कुल 2 लाख 6 हजार 819 डोज लगाए गए।
  • सात जून तक वैक्सीनेशन के कुल डोज का आंकड़ा 5 लाख 18 हजार 03 हो गया था। इनमें से पहला डोज 4 लाख 44 हजार 811 को लगा।
  • दूसरा डोज 73192 को लगा। वैक्सीनेशन बढ़ने से एक जून को जहां जिले में एक्टिव केस 281 थे, वह 7 जून को घटकर 131 हो गए। मौत भी थमी रही।

Leave a Comment