- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
नहाने के लिए गया 11 वीं का छात्र नदी में डूबा
उज्जैन। सुवासा इंगोरिया में रहने वाला 11 वीं का छात्र उज्जैन में दोस्तों से मिलने आया। यहां से वह भूखी माता घाट पहुंचा। नदी में नहाने के दौरान युवक की गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है। संदीप पिता गोवर्धन 20 वर्ष निवासी सुवासा इंगोरिया 11 वीं का छात्र था। कल वह अपने दोस्त सुनील व संजय के घर चकोर पार्क पहुंचा। यहां से तीनों दोस्त भूखी माता मंदिर घाट पर गये। संदीप ने नदी में नहाने की बात दोस्तों से की। दोस्तों ने पानी अधिक होने की बात कहकर नहाने से इंकार कर दिया लेकिन संदीप ने कहा कि मुझे तैरना आता है और वह नदी में कूद गया, कुछ देर बाद उसकी गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि संदीप इकलौता पुत्र था और उसे तैरना भी नहीं आता था।