- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पॉलीटेक्निक कॉलेज में ट्रेनिंग प्रोग्राम आज से
देवास रोड स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में इंटरनेट सिक्योरिटी एंड स्ट्रेटजी विषय पर शुक्रवार से पांच दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम कार्यशाला की शुरुआत होगी। कॉलेज परिसर स्थित सेमिनार हॉल में सुबह 11 बजे ट्रेनिंग प्रोग्राम कार्यशाला का शुभारंभ होगा। मुख्य अतिथि शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उमेश पेंढ़ारकर होंगे।
अध्यक्षता पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनडी महाजन करेंगे। मप्र कंसल्टेंसी लिमिटेड भोपाल की ओर से आयोजित की जा रही ट्रेनिंग प्रोग्राम कार्यशाला में शुभारंभ के बाद विषय विशेषज्ञ इंटरनेट सिक्योरिटी आैर इससे जुड़े अन्य बिंदुओं को लेकर कॉलेज स्टाफ को प्रशिक्षण देंगे। प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक आैर स्टाफ प्रशिक्षण लेंगे। विशेषज्ञ यह बताएंगे कि इंटरनेट का प्रयोग करते समय किन-किन सावधानियों को अपनाया जाता है।