- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
शिवांश एवेन्यू में आरक्षक के घर चोरी
देवास रोड पर सव्यसांची स्कूल के पीछे शिवांश एवेन्यू में एक मकान में चोरों ने वारदात की एवं जेवर सहित ५० हजार रुपये नकदी चोरी करके ले गए। इसकी रिपोर्ट लिखने को लेकर फरियादी को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। बाद में नानाखेड़ा थाना पुलिस ने जीरो पर कायमी करने के बाद केस डायरी माधव नगर थाने भेजी।आरक्षक अरुण कुमार यादव सायबर सेल में पदस्थ है। वह पत्नी एवं बच्चों के साथ ३ दिसंबर से फिरोजाबाद गए हुए है। इधर अरुण के भाई आशीष को जानकारी लगी कि चोरों ने मकान का दरवाजा जला दिया है और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है।
अरुण मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। इस मामले में नरवर, माधव नगर एवं नानाखेड़ा के बीच घटनास्थल किस थाने में है। इसको लेकर असमंजस बनी रही। बाद में नानाखेड़ा थाने में जीरो पर कायमी की गई और बाद में डायरी नानाखेड़ा थाने पर भेजी गई। अनुमान लगाया है कि बदमाश लाखों रुपये कीमत के जेवर एवं ५० हजार रुपये ले गए है। अरुण कुमार यादव भी फिरोजाबाद से उज्जैन के लिए रवाना हो गए।