- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
टोल टैक्स ऑनलाइन:इंदौर-उज्जैन फोरलेन पर रात से शुरू हो गया फास्टैग
इंदौर-उज्जैन फोरलेन स्टेट हाईवे पर गुरुवार शाम 4 बजे से फास्टैग की फाइनल टेस्टिंग करने के बाद रात 12 बजे से ही फास्टैग पूरी तरह से लागू कर दिया गया। इसके बाद टोल पर कुल 8 में से दोनों तरफ की एक-एक लेन को कैश के लिए रखा।
इंदौर में बारोली और उज्जैन टोल प्लाजा पर फास्टैग लगाए जाने के साथ एक सप्ताह तक इसकी टेस्टिंग की गई। उसके बाद सबकुछ ठीक रहने पर गुरुवार को शाम 4 बजे से एक बार और टेस्टिंग की गई। इसके बाद रात 12 बजे से फास्टैग के जरिए टोल कलेक्शन शुरू कर दिया गया। श्री महाकालेश्वर टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि सभी 8 लेन को फास्टैग से लैस कर दिया है। अगर कोई फास्टैग वाला वाहन गलती से कैश लेन में चला जाता है तो भी वह फास्टैग के जरिए बाहर निकल सकेगा। हालांकि नेशनल हाइवे के टोल पर कैश वाला वाहन अगर फास्टैग लेन में चला जाता है तो उसे दोगुना टोल लगता है।
फास्टैग से दो गज की दूरी भी मेंटेन रहेगी
द्विवेदी ने बताया कि कोविड के कारण सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में कैश के ट्रांजेक्शन के दौरान टोल पर कर्मचारियों और वाहन चालकों दोनों की सुरक्षा हमारे लिए काफी अहम है। ऐसे में फास्टैग होने से टोल पर कॉन्टेक्ट लेस ट्रांजेक्शन में मदद मिलेगी।