- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
महाकाल मंदिर खुलते ही किन्नरों ने डाला डेरा:मनमानी वसूली से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्द महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। लेकिन मंदिर के निर्गम द्वार पर किन्नरों के जमावड़े से श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। किन्नारों की ये टोली मंदिर के निर्गम द्वार से निकलने वाले श्रद्धलुओं से झूमाझटकी कर जबरन पैसा वसूल रही है। कई श्रद्धालु 5 या 10 रुपए देने की कोशिश करते हैं, लेकिन किन्नर उन श्रद्धालुओं से 50 और 100 की मांग करते हैं। 28 जून से आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोल दिया गया। मंदिर खुलते ही बड़ी संख्या में देश भर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
उत्तर प्रदेश से अपने परिवार के साथ आई श्रद्धालु साक्षी मेहता का कहना है कि मंदिर में दर्शन की व्यवस्था अच्छी है, लेकिन जिस तरह से किन्नरों ने पैसे मागने के नाम पर परेशान किया वो दुखद है। वहीं उज्जैन निवासी कृष्णानाथ का कहना है कि ये रोजाना की बात हो गयी है। हमेशा मंदिर में दर्शन के लिए आती हूं लेकिन अंत में बाहर निकलते ही किन्नरों की मांग शुरू हो जाती है। मांग पूरी नहीं करो तो मंदिर की मर्यादा भूल कर परेशान करते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है।
महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने कहा कि महाकाल मंदिर के बाहर का क्षेत्र है। हम कुछ नहीं कर सकते हैं। कई बार थाने को सूचित किया है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती है। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने कहा कि जल्द ही किन्नरों पर कार्रवाई की जाएगी।