- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
रामघाट पर सभी छोटे-बड़े मंदिर डूबे, छोटे पुल के ऊपर से बह रहा पानी
उज्जैन में 24 घंटे से कभी धीमी तो कभी तेज बारिश जारी है। लगातार बारिश से शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। रामघाट पर छोटे-बड़े मंदिर डूब गए हैं। घाट पर श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी गई है। नदी पर बना छोटा पुल भी डूब गया है। पुल के दोनों ओर बैरिकेड लगाकर आवागमन बंद करा दिया है।
नगर निगम कमिशनर क्षितिज सिंघल ने बताया कि निगम ने बाढ़ से निपटने की तैयारी कर ली है। अगर इसी तरह बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ता रहा और निचले इलाकों में पानी भरने लगा, तो अलग-अलग इलाकों में धर्मशाला और स्कूल में लोगों के ठहरने के इंतजाम किए गए हैं।
नागदा में चंबल उफनाई
15 घंटे का रिकॉर्ड देखें तो इंदौर में 2.5 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। शहर के कई निचले इलाके जैसे- एटलस चौराहा, केडी गेट, तोपखाना में जलभराव से लोग परेशान हैं। नागदा तहसील की चंबल भी उफान पर है। नदी के बीच बना मां चामुंडा मंदिर के अंदर से पानी बह रहा है।