- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में युवतियों को लट्ठ चलाते देखा तो खुद को रोक नहीं पाए उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव
उज्जैन में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने भी कलाबाजी पर हाथ आजमा लिया। मोहन यादव नानाखेड़ा स्टेडियम की खाली जमीन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का भूमिपूजन करने पहुंचे हैं। इस दौरान टावर चौक पर कुछ युवतियों को लट्ठ चलाते देखा। मंत्री खुद को रोक न सके। उन्होंने भी लट्ठ चलाना शुरू कर दिया।
करीब 5 मिनट तक मंत्री लट्ठ चलाते रहे। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। उज्जैन में बनने वाला स्टेडियम और सिंथेटिक ट्रैक 20 बीघा जमीन पर बनेगा। यहां फुटबाल मैदान, लाॅन टेनिस कोर्ट और मलखंभ अकादमी बनाई जाएगी। आवासीय परिसर भी रहेगा। भूमिपूजन 3 अगस्त को किया जाएगा। खेलप्रेमी इसे शहर के लिए बड़ी सौगात मान रहे हैं। इसे मनाने के लिए 3 तीन दिन अलग-अलग खेल से जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे। इसकी शुरुआत रविवार से हुई। सोमवार को साइकिल और वाहन रैली निकाली जाएगी।
टावर चौराहे पर रविवार को मंत्री मोहन यादव निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां युवतियां सेल्फ डिफेंस में कलाबाजी कर रही थीं। यह देखकर उनके अंदर का कलाकार भी जाग उठा। उन्होंने भी लट्ठ चलाना शुरू कर दिया। यह देख सभी हैरान रह गए। बता दें कि इससे पहले मोहन यादव तलवारबाजी कला का प्रदर्शन भी कर चुके हैं।