- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बेटे के फोन पर पहुंची पुलिस पर हमला करके भागा पिता; रातभर ढूंढती रही पुलिस
उज्जैन के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम बोलासा के रमेश बालूजी (50) मंगलवार को शराब के नशे में परिवार के साथ मारपीट कर रहा था। तभी उसके बेटे ने रात को 100 डायल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस को देखते ही रमेश उन पर हमला करने लगा। इससे एक जवान ओमप्रकाश यादव को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस आरोपी को ढूंढ रही है।
मंगलवार की रात को नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोलासा निवासी रमेश(50) पिता बालूजी शराब के नशे में परिवार के साथ मारपीट कर रहा था। तभी रमेश के बेटे ने रात 9 बजे 100 डायल कर मदद के लिए पुलिस को बुला लिया।
पुलिस को देखते ही रमेश ने लोहे की रॉड से पुलिस की गाड़ी के कांच फोड़ दिये। इससे गाड़ी में बैठे जवान ओमप्रकाश यादव को मामूली चोटें आईं। उन्हे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
पुलिस ने रमेश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर गांव से भाग गया। देर रात तक ढूंढने के बाद पुलिस बुधवार को भी रमेश की तलाश करने बोलासा गांव पहुंची, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाए। नरवर थाना टीआई राम मूर्ति शाक्य ने बताया कि रमेश पर शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।