- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
कब्र से निकाले शवों का पैनल ने किया पीएम
उज्जैन।देवासरोड़ स्थित ग्राम नरवर के एक संभ्रांत परिवार में पिता पुत्र की 26 दिनों के अंतर में एक ही तरीके से मृत्यु हो गई। मृत युवक के इंदौर में रहने वाले ससुरालजनों ने शंका जाहिर की तो पुलिस व प्रशासन ने शनिवार को दोनों के शव कब्र से निकलवाए और पीएम के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां डॉक्टरों की पैनल द्वारा शवों का पीएम कर विसरा जब्त किया गया।
एएसआई राजेश जाट ने बताया कि मंसूर पटेल 55 वर्ष निवासी नरवर की उल्टी दस्त के बाद मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने इसे बीमारी के चलते मृत्यु मानकर शव दफन कर दिया। इसके 26 दिन बाद मंसूर के बेटे अमजद उर्फ बंटी की भी उल्टी दस्त के बाद मृत्यु हो गई। खास बात यह कि दोनों पिता पुत्र को मृत्यु पूर्व खून की उलटियां भी हुईं थीं जिससे अमजद के ससुर हैदर निवासी इंदौर ने पुलिस को शिकायत कर आशंका व्यक्त की थी।
शनिवार को पुलिस ने नरवर कब्रिस्तान से मंसूर पटेल व अमजद के शवों को कब्र से निकलवाया। इस दौरान मृतकों के परिजन मौजूद रहे और वीडियोग्राफी भी कराई गई। सुबह जिला अस्पताल पहुंचे अमजद के भाई रमीज पटेल ने बताया कि डॉक्टरों की पैनल द्वारा पीएम किया जा रहा है उसके बाद ही सच्चाई का पता चलेगा। पुलिस ने परिवारजनों के मोबाइल जांच हेतु लिये हैं। एएसआई जाट के अनुसार शवों का विसरा लेकर उसकी जांच इंदौर फोरेंसिक लैब में कराई जायेगी।