- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
ईट राईट…उज्जैन बनेगा नंबर-1:बेहतर सेवा देने पर फूड सैफ्टी अधिकारी देवलिया व शर्मा भोपाल में पुरस्कृत
ईट राइट अभियान…उज्जैन बनेगा नंबर-वन। देश के पहले मंदिर महाकाल मंदिर की लड्डू प्रसादी को सैफ भोग का फाइव स्टार हाइजीन रेटिंग मिलने और ईट राइट अभियान में बेहतर कार्य करने तथा मिलावट करने वालों पर सख्ती बरतने के चलते 15 अगस्त को भोपाल में आयुक्त कार्यालय खाद्य सुरक्षा में आयोजित समारोह में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से वरिष्ठ फूड सैफ्टी अधिकारी बसंत दत्त शर्मा व बीएस देवलिया को पुरस्कृत किया गया। आयुक्त पी नरहरि ने उन्हें सम्मानित किया।
अभियान के पहले चरण में शहर के 15 होटल व रेस्टोरेंट खाद्य सामग्री के मामले में थ्री से फाइव स्टार मानकों में खरे उतरे। प्रदेश के 15 फूड सैफ्टी अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर चुना गया, जिनमें उज्जैन से वरिष्ठ फूड सैफ्टी अधिकारी बीएस देवलिया व बसंत दत्त शर्मा को यह सम्मान मिला है। फूड सैफ्टी अधिकारी देवलिया ने भोपाल जाकर प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।