- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
उज्जैन:ट्रेक्टर-ट्राली चुराकर देवास में बेच दिये
उज्जैन। खाकचौक पर रेती से भरे ट्रेक्टर ट्राली 16 अगस्त को अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये। ट्रेक्टर मालिक ने पुलिस को सूचना देकर चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस को जांच में पता चला कि बदमाश ट्रेक्टर ट्राली लेकर देवास गये और वहां किसी व्यक्ति को बेच दिया। चिमनगंज पुलिस ने देवास पहुंचकर वाहन जब्त किया और दो बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
प्रकाश पिता शंभू सूर्यवंशी निवासी ज्ञानटेकरी भेरूगढ़ मार्ग अपने ट्रेक्टर ट्राली में रेती भरकर खाकचौक पर खड़ा था। 16 अगस्त को ट्रेक्टर ट्राली अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। प्रकाश ने बताया कि चिमनगंज पुलिस को सूचना देने के बाद उसने अपने स्तर पर तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश ट्रेक्टर ट्राली लेकर मंगलनाथ की तरफ जाते दिखे थे। चिमनगंज पुलिस ने चोरों की तलाश की तो पता चला कि बदमाशों ने देवास के व्यक्ति को ट्राली 40 हजार रुपये में बेच दी है। इस पर पुलिस टीम देवास पहुंची। खरीददार से ट्राली जब्त कर धर्मेन्द्र योगी निवासी पंवासा और उसके साले को हिरासत में लिया व पूछताछ के बाद ट्रेक्टर भी जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों से अन्य चोरी के मामलों में पूछताछ की जा रही है।