- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
गणेश चतुर्थी पर हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर उज्जैन पहुंचे
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन आए। वे परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे। इंदौर से सुबह करीब 7.30 बजे सड़क मार्ग से उज्जैन आए। वे सुबह की आरती में शामिल हुए और पूजा की।
मीडिया से चर्चा में कहा कि वे महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आते रहे हैं। कोविड-19 की गाइडलाइन के चलते आना नहीं हो सका। वे यहां प्राकृतिक आपदाओं से प्रदेश को बचाने के लिए पूजा व अनुष्ठान कराने आए हैं। हम भू वैज्ञानिकों से हिमाचल प्रदेश में होने वाले लैंड स्लाइड व अन्य प्राकृतिक आपदाओं की जांच भी करा रहे हैं। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी सीईओ जितेन्द्र सिंह चौहान ने ठाकुर को मंदिर प्रबंध समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
जयराम ठाकुर महाकाल के दर्शन के बाद आगर स्थित मां बगलामुखी के दर्शन करने रवाना हुए। माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में अगले साल चुनाव होना हैं और वे चुनावी जीत के लिए अनुष्ठान कराने उज्जैन व आगर पहुंचे हैं। वे वहां अनुष्ठान भी कराएंगे। उन्हें पं. विनोद शर्मा ने पूजन कराया।