- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
अब भी एक मीटर खुला है गंभीर डेम का गेट
शिप्रा नदी की बाढ़ भी कल जैसी, पानी छोटे पुल से 4 फीट ऊपर
उज्जैन। एक समय था जब गंभीर डेम में पानी की कमी के कारण भीषण जलसंकट की संभावना जताई जा रही थी और अब स्थिति यह है कि लगातार पानी की आवक के कारण गंभीर डेम का एक गेट बंद नहीं हो रहा है।पीएचई अफसरों ने बताया कि रात में 9 बजे गंभीर डेम का एक गेट 25 सेंटीमीटर खुला था जिसे बढ़ाकर 75 सेंटीमीटर किया गया। रात 2 बजे 2 मीटर तक बढ़ाया गया और 4 बजे गेट को 3 मीटर तक खोलना पड़ा जो सुबह 6 बजे ढाई मीटर किया गया और सुबह 8.45 बजे कम कर 1 मीटर गेट अभी तक खुला है।
यशवंत सागर और गंभीर डेम के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश की वजह से गंभीर में पानी की आवक बनी हुई है। यही कारण है कि डेम का लेवल मेंटेन करते हुए गेट खोलकर अतिरिक्त पानी को आगे बढ़ाया जा रहा है। इधर शिप्रा नदी की बाढ़ भी कल की तरह यथावत बनी हुई है। सुबह छोटे पुल से 4 फीट ऊपर पानी बह रहा था। खास बात यह कि वर्तमान में श्राद्ध पक्ष चलने के कारण रामघाट पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग तर्पण, पूजन करने पहुंच रहे हैं जिन्हें पंडितों द्वारा ऊंचे स्थानों पर बैठाकर पूजन कार्य कराया जा रहा है।