- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
नवरात्र: देवी मंदिरों में तैयारी, गाइडलाइन का इंतजार
उज्जैन। शारदीय नवरात्र 7 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली हैं। इसे लेकर शहर में तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि शासन-प्रशासन की गाइडलाइन नहीं आने से सांस्कृतिक कार्यक्रम और गरबा आयोजनों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हैं।
अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर 7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। धर्मशास्त्र के जानकारों के अनुसार इस बार नवरात्र आठ दिन के रहेंगे। उज्जैन में शक्तिपीठ हरसिद्धि तथा प्राचीन देवी मंदिरों के चलते नवरात्रि विशेष मानी जाती है। आठ दिन तक देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर, भूखी माता व गढ़कालिका माता मंदिर में दीपमालिका प्रज्वलित होंगी। सार्वजनिक पंडलों में भी देवी की मूर्तियों को विराजित कर पूजा-अर्चना की जाएगी।
मंदिरों में रंगरोगन
देवी मंदिरों में रंगरोगन किया जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने देवी आराधना का पर्व कोविड नियमों के तहत मनाने का निर्देश दिए हैं। शासन ने कोई अलग से गाइडलाइन जारी नहीं कि है, लेकिन माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के चलते अधिक लोगों के एकत्र होने तथा गरबा आदि पर रोक रहेगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रशासन ने मूर्तिकारों को भी मिट्टी की मूर्ति बनाने के निर्देश दिए हैं।