- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
मुंबई में असेंबल हो रहे हैं तीन हवाई जहाज:हवाई पट्टी पर नवंबर में शुरू हो सकती है पायलट ट्रेनिंग
दताना-मताना हवाई पट्टी से नवंबर से पायलट ट्रेनिंग शुरू हो सकती है। ट्रेनिंग के लिए मुंबई में तीन हवाई जहाज असेंबल हो रहे है। इनके उज्जैन पहुंचने पर यहां पहली बैच की भर्ती शुरू कर दी जाएगी। ट्रेनिंग के लिए केंद्र सरकार के डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन) नई दिल्ली से बिहार की उन्नत नालंदा एविएशन प्रालि कंपनी का अनुबंध हुआ है।
ऐसे में कंपनी ने ट्रेनिंग के लिए दताना-मताना हवाई पट्टी को शासन से लीज पर लिया है। ट्रेनिंग के लिए जून में ही कंपनी ने चेन्नई से दो हवाई जहाज हवाई मंगवा लिए थे। बाद में इन्हें मुंबई के फ्लाइंग क्लब ले जाकर असेंबल करवाया जा रहा है।
इसलिए कि वहां सभी जरूरी पार्ट्स भी आसानी से मिल जाते हैं या बुलवाए जा सकते हैं। इनके सहित ट्रेनिंग के लिए वहां तीन हवाई जहाज कंपनी के डायरेक्टर रामानुज प्रसाद स्वयं अपनी देखरेख में असेंबल करवा रहे हैं। ट्रेनिंग के लिए फिजिक्स, केमेस्ट्री व मैथ्स में 12वीं उत्तीर्ण स्टूडेंट आवेदन कर सकेंगे।
नवंबर महीने से ट्रेनिंग शुरू होने की उम्मीद
मुंबई में तीन हवाई जहाज असेंबल हो रहे हैं। उम्मीद है कि ये जल्द ही उज्जैन पहुंचेंगे और नवंबर से ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी।
-डॉ. परशुराम यादव, विंग कमांडर, रिटायर्ड भारतीय वायुसेना व एकाउंटेबल मैनेजर, उन्नत नालंदा एविएशन प्रालि