- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
महाकाल को एक सप्ताह में मिला लाखों का दान
महाकाल मंदिर समिति को एक सप्ताह के भीतर लाखों रुपए दान में मिले हैं। 22 लाख रुपए गुप्त दान में और एक लाख नकद व एक लाख का चैक मिला है।
शुक्रवार को महाकाल मंदिर समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्न क्षेत्र में एक श्रद्धालु ने पांच लाख रुपए की खाद्य सामग्री दान दी है। महाकाल मंदिर समिति प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि शुक्रवार को अहमदाबाद के बजरंग दास सीताराम द्वारा नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में 5 लाख की खाद्य सामग्री दान दी। बजरंगदास ने सावन माह में भी 5 लाख की सामग्री दान में दी है। आज भी फोन पर चर्चा के बाद खाद्य सामग्री उज्जैन के व्यापारी के माध्यम से अन्नक्षेत्र पहुंचाई गई। इसके अतिरिक्त उज्जैन निवासी आलोक ऐरन एवं नितिन गर्ग ने भी दान में खाद्य सामग्री पहुंचाई। इससे पहले भी 22 लाख रुपए गुप्त दान के रूप में भेंट पेटी से प्राप्त हुए।
यह सामग्री दान में पहुंचाई –
बजरंग दास ने महाकाल मंदिर समिति से बात कर ये सामग्री अन्न क्षेत्र में 20 क्विंटल चावल, 10 क्विंटल तुवर दाल, 1 क्विंटल मूंग मोगर, 1 क्विंटल मूंग छिलका, 1 क्विंटल उडद छिलका, 2 क्विंटल रवा, 2 क्विंटल बेसन, 10 टीन शुद्ध घी, 25 किलो जीरा, 60 किलो मिर्च पाउडर, 60 किलो पीसा धनिया, 5 किलो कसूरी मेथी, 10 किलो राई, 30 किलो चाय पत्ती व ढाई क्विंटल वाशिंग पावडर पहुंचाए।
इससे पहले मिले दान में दो लाख रुपए
तीन दिन पहले महाकाल मंदिर समिति को दो श्रद्धालुओं ने दान में एक-एक लाख रुपए दिए हैं। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आए उत्तर प्रदेश के अजय श्रीवास्तव वैभव एसोसिएट्स ने 1 लाख रुपए का चेक दिया। वहीं नई दिल्ली की एक श्रद्धालु तारीजी गुप्ता ने 1 लाख रुपए नकद दान दिए। प्रशासक ने दानदाताओं का प्रसाद, दुपट्टा औढाकर महाकाल का चित्र भेंट कर सम्मान किया।