- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
महाकाल की पहली सवारी निकली:कार्तिक माह में नगर भ्रमण कर मंदिर लौटे महाकाल
उज्जैन के राजा महाकाल समय-समय पर अपने भक्तों का हाल जानने नगर भ्रमण कर मंदिर लौट आए। सावन भादौ माह, दशहरा पर्व व दीपावली के बाद आज कार्तिक अगहन माह में बाबा महाकाल ठीक शाम 4 बजे मंदिर प्रांगण से शाही ठाठ बाट के साथ भक्तों का हाल जानकर वापस मंदिर लौट आए।
कोविड के नियमों के चलते विगत 2 वर्षों से बनाए गए नए रुट पर बाबा महाकाल मंदिर से बड़ा गणेश, नृसिंहः घाट होते हुए शिप्रा घाट पहुंची, जहां उनका पूजन अभिषेक किया गया।
जिसके बाद बाबा क्षिप्रा के राम घाट से रामानुजकोट आश्रम, हरिसिद्धि माता मंदिर होते हुए बड़ा गणेश व अंत में महाकाल मंदिर लौटी।
सवारी के पहले मंदिर प्रांगण में महाकाल का पूजन व अभिषेक मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने किया। आरती के बाद मंदिर प्रांगण से महाकाल की सवारी निकली।
मंदिर के मुख्य गेट पर सबसे पहले बाबा को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्तिक माह में निकलने वाली सवारी के लिए भक्तों पर प्रतिबंध नहीं होने के चलते इस बार भक्तों को सवारी के दर्शन करने का लाभ मिला। मंदिर के पुजारी दिनेश गुरु ने बताया कि बाबा की पालकी मंदिर से शिप्रा नदी तक पहुंचेगी व वहां बाबा का पूजन अभिषेक कर पालकी में ही मंदिर लाया गया।