- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
कालिदास समारोह का शुभारंभ 15 को सीएम करेंगे:अकादमी बांट रही वर्चुअल कार्ड
15 नवंबर से शुरू हो रहे कालिदास समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान करेंगे। सात दिवसीय समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके भी किसी एक दिन समारोह में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसी दिन भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे। इस वजह से कार्यक्रम का शुभारंभ पीएम मोदी के भोपाल से जाने के बाद ही किया जाएगा।
स्वाधीनता के अमृत महोत्सव पर निकलेगी झांकी
समारोह के एक दिन पहले निकलने वाली कलश यात्रा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिकृति भी निकाली जाएगी। दरअसल, ये स्वाधीनता दिवस के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किया जाएगा। कलश यात्रा रामघाट से शुरू होकर कालिदास अकादमी तक आएगी। इसमें शहर की सांस्कृतिक संस्थाएं, स्कूली बच्चे, गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। इसका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।
वर्चुअल कार्ड बांट रहे
कालिदास अकादमी की ओर से हर साल 5 हजार से ज्यादा कार्ड वितरित किए जाते हैं। कोरोना गाइडलाइन के चलते हुई देरी के कारण इस बार कार्ड छपवाने की बजाय वर्चुअल ही बांटे जा रहे हैं।