- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
नई शिक्षा नीति:साइंस कॉलेज में नृत्य, संगीत, कालिदास में जैविक खेती
नई शिक्षा नीति के तहत परंपरागत कोर्स के साथ नए कोर्स भी कर सकते हैं। इसके लिए 14 नवंबर तक पंजीयन किया जा सकता है। उच्च शिक्षा विभाग ने इस वर्ष से कॉलेज में उन विषयों की शुरुआत की है जो पूर्व में केवल उनके लिए बने कॉलेज में पढ़ाए जा सकते थे। खास यह है कि इनमें विषय विशेषज्ञों की जरूरत होने पर उनका आदान प्रदान भी किया जा सकता है।
साइंस कॉलेज : बीए में नृत्य व संगीत की अनुमति
माधव साइंस में बीए और बीकॉम का अध्यापन शुरू हो गया है। इसमें प्रवेश लेने के लिए 14 नवंबर तक एमपी ऑनलाइन से पंजीयन किया जा सकता है। प्राचार्य अर्पण भारद्वाज के अनुसार 16 नवंबर तक ही प्रवेश शुल्क एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जमा कराया जा सकता है। बीए कोर्स के तहत नृत्य और संगीत विषय संचालित करने की अनुमति भी मिल गई है।
कालिदास कॉलेज : जैविक कृषि, उद्यानिकी की मंजूरी
कालिदास कन्या कॉलेज में यूजी कोर्स के तहत जैविक कृषि, उद्यानिकी और औषधिय पादप की मंजूरी मिल गई है। डॉ. हरीश व्यास के अनुसार यूजी के विद्यार्थी इसमें प्रवेश ले सकते हैं। जो विद्यार्थी पूर्व में प्रवेश ले चुके हैं, वे भी अपना विषय बदल सकते हैं। इस तरह कॉलेज के अन्य कोर्स की खाली सीट के साथ इनमें भी 14 नवंबर तक प्रवेश लिया जा सकता है।
माधव कॉलेज : एमए में राजनीति, अर्थशास्त्र, हिंदी
शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य कॉलेज में इस वर्ष से एमए हिंदी, राजनीति और अर्थशास्त्र की शुरुआत हो गई है। प्राचार्य डॉ. जेएल बरमैया के अनुसार इसमें 14 नवंबर तक प्रवेश लिया जा सकता है। इसके अलावा पूर्व में प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों को अपना विषय बदलने का विकल्प 20 नवंबर तक खुला है। वे इसका लाभ ले सकेंगे।