- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
कालिदास समारोह में संस्कृति मंत्री की घोषणा:रामचरित मानस में श्रेष्ठ करने वालों को हवाई जहाज से अयोध्या ले जाएंगे
अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ महोत्सव सोमवार रात को हुआ। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उज्जैन न आने के बाद संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने मां सरस्वती और कालिदास की तस्वीर के सामने दीप जलाकर सात दिवसीय समारोह का शुभारंभ किया।
संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा संस्कृति विभाग द्वारा रामचरितमानस पर प्रश्नावली पर आधारित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को हवाई जहाज के माध्यम से अयोध्या ले जाया जाएगा।
मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि हमारी नई पीढ़ी प्राचीन संस्कृति और संस्कारों से दूर होती जा रही है। इसे पुनः संस्कृति से जोड़ना होगा। हम सभी अपने अपने घरों में बैठक के मुख्य स्थान पर क्रांतिकारियों के चित्र लगाएं ताकि इनका परिचय आने वाली पीढ़ी से हो सके। संस्कृति विभाग हमेशा संस्कृत संस्कृति और संस्कार के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रयासरत रहा है और आगे भी रहेगा।
बिरसा मुंडी की जयंती पर पर बनाई रंगोली को मंत्री ने सराहा –
संस्कृति मंत्री ठाकुर ने महाकवि कालिदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चित्रकला प्रदर्शनी और उसके ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। उन्होंने प्राचीन सिक्कों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा पर बनाई गई आकर्षक रंगोली का अवलोकन भी किया। शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नांदी पाठ और मध्य प्रदेश गान का गायन भी किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा संस्कृत के कालिदास शोध पत्रिका दुर्वा, शोध पत्रिका कालिदास और चित्र प्रदर्शनी के कैटलॉग का विमोचन भी किया गया। स्वागत भाषण संस्कृति विभाग के संचालक श्री आदिती कुमार पांडे ने संस्कृत में दिया।
कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि स्वामी मधुसूदनआचार्य जी महाराज थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडे ने किया। इस दौरान कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक प्रो. संतोष पंड्या, श्रीपाद जोशी, सुश्री योगेश्वरी फिरोजिया एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।