- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
इंसानियत की पेश की मिसाल:पुलिस केस के डर से कुछ राहगीर मदद में कतराए तो ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बुलाई एम्बुलेंस
शहर के समीपस्थ ग्राम रागबेल के पास एक सड़क हादसे में महिला सहित बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत नाजुक होने पर उसे इंदौर रैफर किया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना दो बाइक सवारों के बीच आमने-सामने भिड़ने से हुई।
इस दुर्घटना में यह भी सामने आई कि घायलों की मदद के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं की ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी तक नहीं है। इस सड़क हादसे में भी कई राहगीर यह कहते सुनाई दिए कि फालतू लफड़ा में पड़ जाएगा। पुलिस हमारे ही पकड़ लेगी, लेकिन ग्राम रागबेल के कुछ युवकों ने घायलों की मदद के लिए सबसे पहले एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल समय रहते पहुंचा दिया।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार बलराम नामक युवक शाजापुर से कानड़ जा रहा था। वहीं दूसरी अोर से तुलसाबाई पति मोहनलाल दोनों चाचाखेड़ी जा रहे थे। तभी रागबेल के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हाे गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीन लाेग उछलकर सड़क किनारे जा गिरे।
हादसे में बलराम को सिर में गंभीर चोट आने से वह वहीं अचेत हो गया। जबकि तुलसाबाई और मोहन वहीं तड़पते रहे। दोनों बाइकों में हुई जोरदार टक्कर की आवाज सुन खेतों में काम कर रहे किसान और अन्य राहगीर भी रुक गए। जिन्होंने घायलों की जेब से मोबाइल व अन्य दस्तावेज निकालकर उनके परिचितों सहित पुलिस व एम्बुलेंस को भी सूचना दी।