- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्मार्ती की सीटों में वृद्धि
उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रात: होने वाली भस्मार्ती हेतु बुकिंग की जाती है। दर्शनार्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा सामान्य दर्शनार्थियों हेतु जनरल टिकिट काउन्टर पर 250 एवं मंदिर की वेबसाईट www.mahakaleshwar.nic.in पर सशुल्क ऑनलाईन के माध्यम से होने वाली बुकिंग की सीटे 500 की गई है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री गणेश कुमार धाकड ने जानकारी देते हुए बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशानुसार प्रात: 4 .00 बजे होने वाली भस्मार्ती में सामान्य दर्शनार्थी काउन्टर पर सीटें 150 से बढाकर 250 की गई है। साथ ही ऑनलाईन मंदिर की वेबसाइट के माध्यम से होने वाली बुकिंग की सीटें 350 से बढाकर 500 की गई है।
ज्ञात हो कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रात: होने वाली भस्मार्ती की बुकिंग दो माध्यम से की जाती है। भस्मार्ती हेतु मंदिर में प्रवेश 04 नम्बर गेट से रहेगा। भस्मार्ती के दौरान नंदीमंडपम व गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा व जल चढाने पर भी प्रतिबंधित रहेगा।