- महाकाल दरबार पहुंचे सुनील शेट्टी, परिवार के साथ शांत माहौल में किए दर्शन; Border-2 की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
- सभा मंडप से गर्भगृह तक अनुष्ठानों की श्रृंखला, भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में हुए महाकाल के दर्शन; जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत मुकुट और शेषनाग श्रृंगार के साथ खुले मंदिर के पट
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता मेका श्रीकांत, नंदी हॉल में बैठकर किया जाप
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिव्य भस्म आरती सम्पन्न: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधि-विधान से हुआ पूजन, राजा स्वरूप में बाबा महाकाल दिए दर्शन!
- उज्जैन में मानवता की मिसाल, शिप्रा आरती के दौरान बिछड़ी बुजुर्ग महिला को उज्जैन पुलिस ने 6 घंटे में ढूंढ निकाला!
दूसरे डोज में प्रदेश में सबसे तेज उज्जैन
कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे डोज का विशेष महाअभियान आज गुरूवार 18 नवम्बर को उज्जैन जिले में सुबह 9 बजे शुरू हुआ। उज्जैन में रात 9 बजे तक प्रदेश में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाए गए। 75 हजार से अधिक डोज लगाकर उज्जैन में प्रदेश में सबसे आगे निकल गया। हालांकि वैक्सीनेशन रात तक चलता रहेगा। उज्जैन के बाद इंदौर जिले में 37 हजार और देवास में आज एक ही दिन में 25 हजार डोज लगाए जा चुके हैं।
दोपहर 2 बजे जिले के 33 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना के वेक्सीन लगाए जा चुके हैं। आज जिले में लगभग 450 टीकाकरण केन्द्रों पर लोगों को सेकंड डोज लगाया जा रहा है। आज एक ही दिन में एक लाख 36 हजार 537 लोगों को सेकंड डोज लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक सबसे ज्यादा 281 वैक्सीन नागदा की राजपूत धर्मशाल में लगाए गए। जबकि सौ से ज्यादा सेंटर पर तो वैक्सीन का खाता भी नहीं खुला। कलेक्टर आशीषसिंह ने बताया कि जिले में दो लाख 77 हजार 796 लोग ऐसे हैं, जो पहला डोज लगाने के बाद दूसरे हेतु पात्र हो गये हैं। इनमें से आज 18 नवम्बर को जिले में एक लाख 36 हजार 537 लोगों को दूसरा डोज लगाने का टारगेट तय किया है। कलेक्टर ने विशेष महाअभियान में सेकंड डोज लगवाने के आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये हैं।
कहां कितने लोगों को दूसरा टीका लगाने का टारगेट –
उज्जैन शहरी : 28891
उज्जैन ग्रामीण : 8504
बड़नगर : 18693
घट्टिया : 9636
नागदा-खाचरौद : 33535
महिदपुर : 18585
तराना : 18693