- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
कार्तिक-हस्तशिल्प मेले के आयोजन से संशय दूर, तारीख का ऐलान जल्द…
उज्जैन।राज्य सरकार द्वारा कोविड गाईडलाइन के तमाम प्रतिबंध समाप्त किए जाने के बाद कार्तिक-हस्तशिल्प मेले के आयोजन से संशय दूर हो गया है। प्रशासन ने दोनों आयोजनों को अनुमति प्रदान कर दी है। इनकी तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा।
कार्तिक और हस्तशिल्प मेले के आयोजन को लेकर जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसे लेकर नेताओं ने घोषणा भी कर दी थी, लेकिन प्रशासन की तरफ से अधिकृत हां नहीं मिलने से दोनों मेले पर संशय था। इसके बीच राज्य शासन ने कोविड गाइड लाइन के सभी प्रतिबंध खत्म कर देने से कार्तिक-हस्तशिल्प मेले के आयोजन रास्ता साफ हो गया। कलेक्टर ने इसके लिए नगर निगम और जिला पंचायत को तैयारी के निर्देश दिए है।
कलेक्टर आश्ीषसिंह ने बताया कि कार्तिक मेला पारंपरिक मेला है,जो कार्तिक पूर्णिमा से प्रारंभ होता है। हस्तशिल्प मेले का आयोजन कालिदास समारोह के साथ देव प्रबोधिनी एकादशी से होता है। कार्तिक पूर्णिमा 19 को है और कालिदास समारोह चल रहा है। दोनों आयोजनों के लिए व्यापक प्रबंध करना होते है। इसे ध्यान में रखते हुए फिलहाल इनके प्रारंभ होने की तारीख तय नहीं की हैं। इनके शुभारंभ का फैसला एक-दो दिन में नगर निगम और जिला पंचायत द्वारा किया जाएगा। मेलों की तैयारियों के लिए नगर निगम आयुक्त और जिला पंचायत
सीईओ को निर्देश जारी कर दिए गए है।
बता दें कि कोरोना के कारण पिछले दो साल से मेले नहीं लगे। इससे इन मेलों में दुकानें, झूले और अन्य खेल के साधन लगाने वालों को नुकसान हुआ है। वर्तमान कोरोना को लेकर स्थिति काफी बेहत्तर हैं। इसे ध्यान में रखकर जनप्रतिनिधि कार्तिक-हस्तशिल्प मेले के आयोजन को लेकर प्रयासरत थे और प्रेशर बना रहे थे। इस बीच शासन ने प्रतिबंध भी खत्म कर दिए।