- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
6 दिसंबर से महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश
श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति ने लिया निर्णय
उज्जैन : श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक आज कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई.राज्य शासन द्वारा 17 नवम्बर से कोविड-19 महामारी के समय जारी समस्त प्रतिबंध हटा लिये गये हैं.
इस तारतम्य में बैठक में आगामी 6 दिसम्बर से श्रद्धालुओं को गर्भगृह में कोविड महामारी में लगाये गये प्रतिबंधों के पूर्व जिस तरह की प्रवेश व्यवस्था थी, उसी के अनुरूप प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है… बैठक में पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता, एडीएम संतोष टैगोर, समिति प्रशासक गणेश कुमार धाकड़, समिति के सदस्य पं.आशीष पुजारी, दीपक मित्तल, विजयशंकर शर्मा एवं पं.प्रदीप पुजारी मौजूद थे..
बैठक में निम्नानुसार अन्य निर्णय लिये गये :-
श्री महाकालेश्वर मन्दिर में वर्तमान में अनुमति प्राप्त फोटोग्राफरों की संख्या पर्याप्त होने पर नये फोटोग्राफरों को अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया गया।
श्री महाकाल महाराज मन्दिर विस्तार योजना अन्तर्गत भूमि अधिग्रहण के लिये कुल 150.92 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन राज्य शासन से करने हेतु पत्र भेजा गया है। बैठक में उक्त कार्यवाही का अनुमोदन किया गया।
श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अन्तर्गत सभी कर्मचारियों, शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि के सम्बन्ध में चर्चा की गई तथा निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष वार्षिक वेतन वृद्धि नियत करने का एक समग्र प्रस्ताव बनाकर आगामी बैठक में प्रस्तुत किया जाये।
उज्जैन दर्शन बस सेवा पुन: शुरू करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में स्टोर शाखा द्वारा प्रस्तुत की गई विभिन्न निविदाओं का अनुमोदन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि महाकाल महाराज मन्दिर परिसर विस्तार का रूद्र सागर का कार्य पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं के लिये त्रिवेणी संग्रहालय से फेसिलिटी सेन्टर तक आने-जाने के लिये ई-कार्ट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही एवं निविदा का प्रस्ताव तैयार किया जाये।