- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
कपड़े पर GST 5 से 12 प्रतिशत करने का विरोध
उज्जैन। केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2022 से कपड़े पर जीएसटी की दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने के विरोध में विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट में कारोबार और शहर में पावरलूम उद्योगों को बंद रखा गया।
कपड़े पर जीएसटी की दर में बढ़ोतरी के विरोध में शहर की सभी दुकानें गुरुवार को बंद रही। विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलकुमार चाणोदिया व सचिव राहुल सोगानी ने बताया केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी से जीएसटी की दर वृद्धि के विरोध में बंद रखा गया है। पावरलूम उद्योग एसोसिएशन द्वारा सर्वनुमति से लिए गए निर्णय के अनुसार गुरुवार को शहर के पावरलूम उद्योग बंद रहे। एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश गर्ग व सचिव ललित खत्री ने बताया पूरे देश के साथ ही संपूर्ण पॉवरलूम उद्योग एवं उसकी सहायक संस्थाएं साइजिंग, कैलेंडर, रेजिंग, डाइंग व सभी कपड़ा व्यवसाय पूर्ण रुप से बंद रहे।
जीएसटी बढ़ाने के विरोध में वीडी मार्केट में व्यापारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि सरकार ने मांग नहीं मानी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदर्शन में वीडी बैंक के अध्यक्ष राजेश माहेश्वरी सहित राकेश वनवट, दिलीप जैन बरगोटा, रामविलास गुप्ता, मनोज बोहरा, नरेंद्र सोगानी, आलोक अग्रवाल, विक्रम बापना, श्याम मेढ़तवाल, बंटी चौरासिया, भूतपूर्व अध्यक्ष पर्सन जैन, रमेश गुप्ता अशोक भूतड़ा, प्रेम पोरवाल, संदीप माहेश्वरी, पंकज अग्रवाल, जय सिंघानिया, सौरभ जैन आदि लोग उपस्थित थे।