- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
भारतीय टीम के खिलाड़ी नितेश कुमार रेड्डी पहुंचे महाकाल मंदिर, भस्म आरती में हुए शामिल!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
भारत–न्यूजीलैंड मैच के सिलसिले में इंदौर आए भारतीय टीम के खिलाड़ी नितेश कुमार रेड्डी ने सोमवार तड़के उज्जैन पहुंचकर श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दर्शन किए। वे सुबह करीब चार बजे मंदिर पहुंचे थे।
रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया था। इसके अगले ही दिन नितेश कुमार रेड्डी उज्जैन आए और नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में सहभागिता की। इस दौरान वे शांत भाव से भगवान महाकाल की आराधना में लीन नजर आए।
भस्म आरती संपन्न होने के बाद रेड्डी ने मंदिर की देहरी पर विधिवत पूजन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर आकर उन्हें बहुत अच्छा और अलग अनुभव मिला है। अपनी मनोकामना को लेकर उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि इसे साझा नहीं किया जा सकता, क्योंकि ऐसा करने से मनोकामना पूरी नहीं होती।
दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से नितेश कुमार रेड्डी का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।