- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
उज्जैन में मानवता की मिसाल, शिप्रा आरती के दौरान बिछड़ी बुजुर्ग महिला को उज्जैन पुलिस ने 6 घंटे में ढूंढ निकाला!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
रविवार शाम शिप्रा आरती के दौरान उज्जैन के रामघाट पर भीड़ काफी ज्यादा थी। इसी भीड़ में 65 वर्षीय सरस्वती देवी अपने परिजनों से अलग हो गईं। वे आंध्र प्रदेश के इंदुपुर की रहने वाली हैं और अपने परिवार के साथ उज्जैन दर्शन के लिए आई थीं।
परिजन जब काफी देर तक उन्हें नहीं ढूंढ पाए तो थाना महाकाल पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। अलग-अलग इलाकों में टीमों को भेजा गया और आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई।
पुलिस ने महिला की तस्वीर और हुलिया सोशल मीडिया पर साझा किया। ऑटो चालकों, फूल विक्रेताओं और होटल स्टाफ के व्हाट्सऐप ग्रुप में भी जानकारी भेजी गई, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पहचान कर सूचना दे सकें। पुलिस को यह भी पता चला कि महिला हिंदी भाषा नहीं जानती हैं, जिससे तलाश थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो गई थी।
रात करीब 12 बजे एक ऑटो चालक ने व्हाट्सऐप ग्रुप में डाली गई फोटो देखकर डायल-112 को सूचना दी। बताया गया कि फोटो से मिलती-जुलती एक बुजुर्ग महिला हरसिद्धि पाल क्षेत्र के पास बैठी हुई हैं। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। बातचीत के बाद महिला की पहचान सरस्वती देवी के रूप में हुई।
इसके बाद परिजनों को बुलाया गया और बुजुर्ग महिला को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। मौसी को सुरक्षित देखकर परिजन भावुक हो गए। उन्होंने पुलिस और मदद करने वाले लोगों का आभार जताया।